Dec 20, 2019

सायली





चित्राभिव्यक्ति रचना

सायली छंद

मासूम
निगहबान नजर
बढाती उम्मीदें, ख्वाहिशें
सीचती मेरी
जमीन।
पम्मी सिंह 'तृप्ति'

2.
जख्म
वजह बनी
प्रेरित करती आत्मशक्ति,
सुलझती रही
उलझनें।

Nov 17, 2019

भाषा और राजनीति





समाज के विभिन्न बुद्धिजीवी वर्गों के विचारों को संलग्न  करती पत्रिका ' भाषा सहोदरी ' में शामिल मेरी आलेख..

 विषय : भाषा और राजनीति
भाषा और राजनीति के  आरंभिक विकास की रेखाएं, शून्य से प्रारंभ हो एक विशेष लक्ष्य को प्राप्त करती है। भाषा के साथ राजनीति का ना केवल वर्तमान बल्कि भविष्यत् भी विराट है। इन दोनों के गर्भ में निहित भवितव्यताएँ देश के साथ संस्कृति में सकल, सुलभ, संचार भर के रंगमंच पर एक अद्भुत अभिनय करती है।
दार्शनिक विद् अरिस्टोटल “मनुष्य प्रकृति से एक राजनीतिक प्राणी है।“
भाषा:- ब्लॉक एवं ट्रेगर(Bloch and Trager)-“भाषा मनुष्य की वागेन्द्रियों से उत्पन्न यादृच्छिक एवं रुढ़ि ध्वनि प्रतीकों की ऐसी व्यवस्था है जिसके द्वारा एक भाषा समुदाय के सदस्य परस्पर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।“ 
मनुष्य के सृजन कर्म की सबसे बड़ी उपलब्धि है भाषा। भाषा मात्र संवाद का माध्यम बन प्रीतिमय समाज के साथ विवेकपूर्ण भाव को भी प्रदर्शित करता है।
भाषा स्वंय में एक सामाजिक प्रक्रिया है, अत: उसकी प्राथमिकता के मूल में ही सामाजिक तत्व निहित रहते है । मनुष्य के यथार्थ आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु सशक्त माध्यम के साथ समाज को  सुसभ्य, सुगम, सहज और सुप्राप्य बनाने में राजनीतिक मुख्य कारक है, तो वहीं भाषा संचार का माध्यम। 
भाषा जीती अर्थात सब जीत लिया। क्योंकि समाज में मनुष्य की भाषा जातिय जीवन के साथ संस्कृति की सर्व प्रधान रक्षिका है। इसका मौजूदा वजूद शील का दर्पण है। भाषा क्षेत्र प्रदेश विशेष की विशिष्ट परंपरा संस्कृति के साथ विचारों के प्रभाव की पहचान है। भाषा राजनीति एक सिक्के के दो पहलू हैं।
 अरिस्टोटल के तर्क को दृष्टिगत किया जाए तो इसका अभिप्राय मनुष्य स्वभावत: एक राजनीतिक प्राणी है, जिसकी बृत्ति संगठित हो समाज के साथ स्वयं को अनुकूल सरंचना में ढालना, वही राजनीति के साथ नीति,रीति, भीती के साथ प्रभावी ढंग से सामंजस्य बना अपना वर्चस्व निभाना है। क्योंकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी होने के साथ समाज में अपने क्रियाकलापों रचनात्मक कार्य को संपादित करता रहता, वह शुद्ध तृप्ति, शिक्षा ,दीक्षा आदि सभी को समाज से ही प्राप्त करता है ।साथ ही निरंतर नए-नए विचारों को सुगम में योग्य बनाने हेतु प्रयत्नशील रहता है। राजनीति व्यवहार या सिद्धांत मुखयतः समाजिक तथ्यों ,मूल्यों से ही उत्पन्न होता है। राजनीति में भाषा का वर्चस्व अनायास न होकर पारंपरिक रूप से हुआ है। दोनों के गह समबन्ध इस बिन्दु से है “मनुष्य मात्र सामाजिक प्राणी न होकर राजनीतिक क्रियाओं के साथ -साथ अराजनीतिक क्रियाओं का भी व्यापक क्षेत्र है।राजनीतिक तब तक नहीं समझा जा सकता जबतक व्यक्ति की अराजनीतिक क्रियाओं से जोड़कर न देखा जाए.राजनीति के तीन निर्धारक तत्व है। संख्यात्मक, सरंचनात्मक और संस्कृति। जिसके गर्भ में भाषा ,,भाषाविज्ञान अराजनैतिक तौर पर विराजमान है। भाषा माध्यम बन व्यवहारिक राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाता है। जिसके अंर्तगत एक केन्द्रीय सत्ता का निर्माण और समूहों का विकास है। भाषा माध्यम बन व्यक्तियों और समूहों के साथ राज्य की प्रक्रिया में अधिक से अधिक सहभागिता में वृद्धि करता है।
जिसे भाषा द्वारा अभिव्यक्त कर समाज में नियोजित कर परिस्थितियों के अनुकूल बनाता है। राजनीति का संबंध समष्टिगत हित  चिंतन में समाहित होता है। राजनीति समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं के प्रति प्रगतिशील प्रभावी दृष्टिकोण प्रदान करता है। जिसे भाषा रूपी पुल से नदी के दूसरे छोर की ओर जाना होता है। दोनों का संबंध व्यापक परिप्रेक्ष्य को समेटे हुए हैं।
राजनीतिक प्राय: सामाजिकता के साथ संस्कृति के विकास के अनुकूल विचार संग मानवीय आवश्यकताओं से जुड़ी रहती है । भाषा मात्र व्यक्तिगत अभिव्यक्ति ही नहीं बल्कि इसका आयाम वृहद है। जो तर्क तालुकात् को जन्म दे, विशेष सोच-विचार की ओर ले जाती है, जिसका प्रसार व्यापक सामाजिक संस्कृतिक अनुसंधान के रूप में होता है। राजनीति  अपने राजनीति और सामाजिक अपेक्षाओं के साथ रिश्तो को व्यवस्थित करने के लिए भाषा का प्रयोग करते हैं। लोगों द्वारा व्यक्त विचार धाराओं को जानने समझने के प्रयोजन में खुद को भाषा में ले जाते हैं, जो एक विचार का रिश्ता बना, सामाजिक संबंधों की व्याख्या करता है।
यह राजनीतिक प्रेरणा और अन्य विकल्पों की विधियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ अन्य आयामों पर भी जोर डालती है। राजनीतिक लोकतंत्र में इसकी महत्ता पूरजोर से विधमान है। 
सुसुर Saussur "Language is a system of signs that expresses ideas".
भाषा ना केवल समाज में निहित व्यक्ति  बल्कि पूरे समूह, विशेष समूह के भावों का प्रतिनिधित्व करती है । इसका प्रभाव समालोचनात्मक के साथ संयम एवं धैर्य के परिचय को सुदृढ़ करती है। वही राजनीति यथोचित प्रभाव द्वारा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कर जटिलताओं को दूर करता है। प्रत्येक गतिविधियों का समुचित प्रतिबंध देश के मौजूदा राजनीतिक व्यवस्थाओं से होता है। जिसमें तत्कालीन विचारों, भावनाओं, प्रयासों के साथ उपलब्धियों का समावेश रहता है। समस्त मानव जाति का विकास सार्वभौमिक आदान-प्रदान और सक्रियता से मुख्य धारा के साथ चलने में भाषा की व्यापकता और सापेक्षता को राजनीति को राजनीति के साथ साथ दर्शन और इतिहास से भी जोड़ना होगा। राजनीतिक सचेत व लक्ष्योन्मुख क्रियाकलाप है। अत: समयानुरूप सामाजिक चेतना को पहचानना या भाषाई नब्ज पकड़ना एक विशेष रूप है। राजनीतिक का लक्ष्य अन्तःस्थिति, अंववर्स्तु  को व्यापक तौर पर अंचल प्रदेश, क्षेत्रों में जनता के समक्ष ग्रह योग्य बना, जनता समाज विशेष का सक्रिय समर्थन प्राप्त करना होता है ।इस स्तर पर भाषा सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्य को संपन्न करने के लिए आवाम को लामबंद कर एक दिशा-निर्देश में महत्वपूर्ण साधन है। राजनीतिक संबंध शासन पद्धति की पृष्ठभूमि है तो भाषा का संबंध जीवन विचारों के संचार  अभिव्यक्ति की पद्धति से जुड़ा है। किसी भी देश की समृद्धि और राष्ट्र का विकास भाषा के आधार पर ही हो सकता है। सर्वविदित है कि विकसित देश भी निज भाषियों के आधार पर राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अग्रसर हो रहे है। 
 भाषा का वैज्ञानिक अध्ययन मुख्य तीन विधियों से किया जाता है -समकालीन ,काल क्रमिक और तुलनात्मक । जहाँ समकालीन भाषा अध्ययन में एक विशेष काल बिंदु पर भाषा की स्थिति पर विचार किया जाता है, तो वहीं काल क्रमिक भाषा अध्ययन में विभिन्न काल बिंदुओं पर और तुलनात्मक अध्ययन में दोनों प्रणालियों का मूल विराजमान रहता है। इस परिदृश्य से राजनीतिक विचारधारा भाषा में अन्नोयश्रीत संबंध स्थापित होता है। भाषा और राजनीति के बीच अंत: क्रिया में विभिन्न क्षेत्रों का विश्लेषणात्मक अध्ययन होता है। संचार और मीडिया अनुसंधान, भाषा विज्ञान, व्याख्या अध्ययन ,राजनीतिक विज्ञान, राजनीति समाजशास्त्र या राजनीतिक मनोविज्ञान सहित, कई सामाजिक विज्ञान के विषयों को रेखांकित करता है। राजनीति और भाषा के अध्ययन व्यापक संचार के साथ प्रक्रियाओं की गतिशीलता  है। भाषा का कारोबार सिर्फ साहित्य तक ही सीमित नहीं होता समस्त कानून-व्यवस्था अर्थ नीति व्यापार प्रमाणिक नियामक संस्कृतिक सामाजिक मान्यता या परंपरा से विकसित नैतिक मूल्य बोध अतंत:भाषा के लिबास में ही उपलब्ध होते है।
डनबर (1 99 6) का मानना है कि भाषा दुश्मनों और सहयोगियों और संभावित सहयोगियों को बनाने के सहयोगियों को अलग करने के अति-कुशल साधनों के रूप में विकसित हुई है। डेसैलस (2000) अपने मूल को एक महत्वपूर्ण आकार के 'गठबंधन' बनाने की आवश्यकता में रेखांकित करता है, जो सामाजिक और राजनीतिक, संगठन के प्रारंभिक रूप का प्रतिनिधित्व करता है।

मनुष्य की प्रवृत्ति वाचाल हैं जो सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामाजिक संगठन को प्रभावित करता है।भाषा मात्र अभिव्यक्ति का साधन नहीं है बल्कि यह भौतिक सामाजिक व्यवहार के अंशभूत अवयव है। प्रत्येक भाषा विशेष प्रकार के सामाजिक-सांस्कृतिक और राजनैतिक संदर्भ में अर्जित की जाती है।
भाषा का सम्बन्ध न केवल साहित्य और विचार की दुनिया से है बल्कि भारत जैसे एक बहुभाषिक राज्य में राजनीति और राष्ट्रीय एकीकरण का विषय भी है। भारत के साथ यूरोपीय देशों के इतिहास भी अनेक भाषा संग्राम के साथ उसके राजनीतिक समीकरणों से जुड़ा है। आत्मविस्मृति के इस युग में भी इससें आँखें नहीं फेरा जा सकता है।

राजनीतिक का सार सत्ता के रूपांतरण, में निहित है ,जो जन समूह के अनुरूप हो सके। सत्ता का केन्द्र नेतृत्व है ,जो जन समूह को अपने रूप में ढाल ले। राजनीति का यह द्वन्द्व महत्वपूर्ण बिंदु है। शासक वर्ग, लोगों की चेतना की भाषा को समझने के साथ विवेचना कर अनुकरणीय योग्य बना सके। अतः किसी भाषा को चुनाव   उसकी लिपि के कारण नहीं होता बल्कि वह सत्ता के राजनीतिक सोच के साथ सामाजिक, आर्थिक आधार से भी जुड़ा होता है।
इस प्रकार भाषा और समाज का एक दूसरे से उनकी उत्पत्ति से ही संबंध रहा है जिसके कारण उनकी परिभाषाओं में भी एक दूसरे को स्वीकारे बिना भाषा और समाज की परिभाषाएँ पूर्ण नहीं होती।
समाज के विकास में भाषा के साथ राजनीति का स्थान महत्वपूर्ण होता है,जिसका सफ़र अभिव्यक्ति से आत्मविकास के रास्ते सर्वव्यापी रचनात्मक चेतना की ओर जाती है।
        पम्मी सिंह‘तृप्ति’..

Oct 10, 2019

दोहें






दोहे



नींबू मिर्ची टीके से, राफेल का श्रृंगार।
अंधविश्वासी माया पे ,करो अब सब विचार।।

बुद्धि, विवेक हुए भ्रमित, मौन रीति- रीवाज।
वैज्ञानिक हुए अचंभित, देख रीति- रीवाज।।

पथ- परस्त की बात नहीं, करिये इस पर गौर।
पूजा-पाठ नीज वंदन , नहीं जगत का ठौर।।
पम्मी सिंह 'तृप्ति'..





अनर्गल प्रलाप फेर में, क्यूँ नित्य मचाएं शोर।
तर्क करें ठोस बात पर, यही अस्तित्व की डोर।।

आस्था धर्म न तर्क जाने, न जाने सर्व विज्ञान।
परंपरा के निर्वहन में, न खीचें दुजें .. कान।।

पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍

Sep 26, 2019

ऐसे ही..कुछ बातें...




1

मेरी ज़िद ही ग़लत बनी कि आप के बाद ज़र-जमीं को संभालूँ

अब किसी में न वो बात रहा न ही आप जैसी बात करती हूँ
हजारों बदगुमानी रोज़ उभर कर, तोहमतों से सजती रही-
इसलिए आजकल ज़िंदगी से ज़रा कम- कम बात करती हूँ।
पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍

2

रिश्तों की तिजारत मेरी आदत में शुमार नहीं
गिरहों की इबादत मेरी आदत में शुमार नहीं
कूचा - ए - शहर में अब सब नमक लिए बैठे हैं-
पत्थरों की परस्तिश मेरी आदत में शुमार नहीं।

         पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍

Sep 8, 2019

कुछ अलग सी बातें..



विषय से इतर मैं कुछ बात आप सभी सुधीजनों के समक्ष साँझा कर रही हूँ..
विगत दो साल से हमारे परिवार के समक्ष बहुत सारी परेशानियाँ आई, या कहें तो ..जिंदगी हमें आजमा रही थी, परख रही.. छोटी बहन अपने काम के सिलसिले में अमेरिका गई..20 दिन बाद जब लौटी तो महज एक छोटी सा लाल दाना जो तीन, चार दिन पहले ही उभर आया था उसे दिखाने डॉ के पास गई। पर...जो न सुनना था वहीं डॉ ने बोला..कैंसर है..जल्द ही इलाज शुरू करें।

खैर इलाज भी शुरू हो गया पर वो अपनी कामों के प्रति अपनी बिमारी के वज़ह से कभी भी कमजोर नहीं हुई।
अभी इन कठिन परिस्थितियों से हम सभी सामना कर ही रहे थे कि माँ का अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। हम सभी लाचार हो सब देखते रहे। मानो उपर वाले ने परखने की लकीरें बड़ी गहरी बनाई हो।
बेबी (अमिता) तो शारीरीक और मानसिक दोनों और से परेशान थी,बहुत कर्मयोगी हैं.. देखने में छोटी हैं।🙂 थोड़ी जिद्दी भी है..पर ये काम की जिद्द न..कुछ कर गुजरने की वज़ह बनती है।
लगातार दो साल तक अथक प्रयास के बाद वो कई बाधाओं को पार कर अमेरिका से उपर्युक्त विषय पर पेटेंट मिला।
1. DISASTER PREDICTION RECOVERY: STATISTICAL CONTENT BASED FILTER FOR SOFTWARE AS A SERVICE

2. REWARD-BASED RECOMMENDATIONS OF ACTIONS USING MACHINE-LEARNING ON TELEMETRY DATA

3INTEGRATED STATISTICAL LOG DATA MINING FOR MEAN TIME AUTO-RESOLUTION 
बहुत ही खुशी के साथ गर्व की बात है।
मम्मी, पापा (श्री राम प्यारे सिंह, श्रीमती उषा सिंह )का नाम कर दी। पापा हमेशा बोलते थे बेटों से थोडी कम हो तुमलोग..न ही पढ़ाई में अपनी तरफ से कोई कमी की।
हम महिलाओं को भी तुम पर नाज़ है। कौन कहता है कि भाषा का माध्यम inventor, research के मार्ग में बाधा उत्पन्न करती है।
तुम पर तुम्हारा स्कूल, कॉलेज, बिहार,परिवार सब को गर्व है।
बातें तो बहुत सी है..पर इतने पर ही समाप्त कर रही हूँ..
दुष्यंत कुमार जी के शब्दों के साथ..
"कैसे आकाश में सूराख़ हो नहीं सकता
एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो"
असीम शुभकामनाएँ।

इस लिंक पर विस्तृत वर्णन है..
https://patents.justia.com/search?q=amita+Ranjan

Sep 7, 2019

माहिया



12 1012
माहिया

1

ज़ख्मों को निहाँ रखना

फ़ासले दूर कर,
जिस्त से निबाह करना

निहाँ ः छुपाना
2
मिट्टी के किरदार में
दुनिया तमाम है 
खूबसूरत रिश्तों में ..
3.

किसी नादाँ शौक से
उजड़ रही बगिया,
चूप न रहो शौक से ।


4.
मुक्कमल हर बात हुई 
कदम पड़े छत पे 
दिन में मह रात हुई ।

5
अमावस के स्याह में 
शाम गुजार रहा
बेखुदी में जल रहा

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍

Aug 27, 2019

पन्नों में बातें..






पन्नों में जब्त कुछ बातें.. यादें..✍

Aug 13, 2019

दोहें



धारा तीन सौ सत्तर हटा, बदल गया इतिहास।
दृढ संकल्प से तम छटा, बना नया इतिहास।।

भारत हुआ एक समान,एक झंडा एक निशान।
एक संविधान के विधान, लिख रहा नव विहान।।

देश का गौरव है यह, गूँज उठा जयगान।
नव पल की नई सुरभी, खिल उठेगा मुस्कान।।

केसर वाली बाग में , हुआ चमन गुलजार।
क्यारी-क्यारी खिल उठा,छाया चमन बहार।।

पम्मी  सिंह 'तृप्ति'..✍

Jul 9, 2019

मुक्तक.. बरसात

मुक्तक



बे-ख्याली में यूँ ही खुद से एक वादा कर ली
अबसारों की बरसात से दूर रहने का वादा कर ली
मुस्तकिल सब्र में हैं बेबहा दफीना-
खास गुजिश्ता लम्हों से दूर रहने का वादा कर ली।
पम्मी सिंह 'तृप्ति'
(बेबहा- बहुमूल्य, दफीना- दबा खजाना, मुस्तकिल-अटल ,दृढ,अबसार-आँख)

Jun 26, 2019

इंसानियत मादूम हुए..








बिहार (मुज्जफरपुर) की घटनाओं पर चंद असरार..



इंसानियत मादूम हुए,आँखों में बाजार समाएं बैठे हैं
देखे थे जो सब्ज़-ए-चमन,वो ख्वाबोंं में समाएं बैठे हैं



किस तरह भूलेंं वो बस्ती ओ बच्चों की ठहरीनिगाहें
ये दर्द गहरा,जख़्म ताजा पर बजारों के शोर उठाएं बैठे हैंं



मुंसिफ, वज़ीर ,रहबरी लफ्जों को पैकर में ढाल रहे
आँगन की किलकारियां,खामोश हो मिट्टी में दबाएं बैठे हैंं



आलस के ताल पर सारी राजनीति व्यथा कराह रहे
कतरा -कतरा पिघल रहा आप मूँह में दही जमाएं बैठे हैंं



लाव-लश्कर की रैली सुनी-सुनी आँखों में खटकती है  
हकीकत की अब फ़सल उगाओ क्यूँ वक्त गवाएं बैठे हैंं।
                                    पम्मी सिंह'तृप्ति'...✍



पैकरः आकृति, figure, मादूम ःलुप्त

May 26, 2019

जल संरक्षण..



एहतियात जरूरी है,घर को बचाने के लिए।
पेड़-पौधे ज़रूरी है,ज़मीन को संवारने के लिए।।

कर दिया ख़ाली ,जो ताल था कभी भरा ।
 मौन धरा पूछ रही, किसने ये सुख हरा।।

दरक रही धरती की मिट्टी, उजड़े सारे बाग।
 त्राहि - त्राहि मचा रहा, छेड़ो अब नये राग।।

जल ही कल का जीवन है,कर लो इसका भान।
जो समय पर न चेते,खतरे में होगी अपनी जान।।

सोम - सुधा बरसाता ,ये ताल - तलैया है जिंदगी।
संरक्षित करों बूंद - बूंद को,अब यही है बंदगी।।
                             पम्मी सिंह'तृप्ति'
                                         दिल्ली

बदलेगी कौम की तकदीर..



बदलेगी कौम की तकदीर..





नरेंद्र मोदी की आध्यात्मिक साधना महज नहीं दिखावा हैं
अध्यात्म संस्कृति,अजस्र उर्जा से विश्व को राह दिखाना है।


जम्हूरियत की ये मिसाल महज नहीं एक फसाना है,
इक नई छब से इबारत लिख मुल्क को सवारना है।



बदलेगी कौम की तकदीर, ये आस भी जगाई है,
नए इबारत के आस में एक अलख तो जलाई है।

जो गुजर गए आँधियों से,शाखें वहीं बचती है,
जो उभर गए आँधियों से,शख्सियत वहीं निखरती है।

राष्ट्रवाद के जद में नया परचम लहराया है,
इक खुशनुमा परचम तले ख्वाब आँखों में उतर आया है।

रहे ये जज़्बा कायम कर्मपथ के राहों में
जीव ही शिव है के संदेश में भावी भारत समाया है।
©पम्मी सिंह 'तृप्ति'

May 11, 2019

जब भी घिरती हूँ..





विधा- मुक्त 
विषय- माँ , मातृ दिवस

जब  भी घिरती हूँ...

बाकी सब जहाँ के रवायतों में सहेज रखा ..
पर.. जब भी घिरती हूँ दुविधाओं में 
माँ..सच तेरी, बहुत कमी खलती है,

मुख्तलिफ राहों में तूने ही तो संभाला है
अब हवा दुखों की तब्दील  होती नहीं 
सर पे हथेलियों की गर्माहट महसूस करती नहीं 

क्यूँ ये हालात हैं? जो मजबूर है इतना
जो ख़ाली बैठी रही,,अपनी ज़ात से,
काश ! वो लम्हा ठहर जाता..

क्यूँ जरूरी बन जाता है.. इस तरह से बिछड़ना, 
कि बिछड़ें भी तो दिल में बस जातें हैं,
वो वक्त का सिकंदर मौजूद है हमारे दर्मियान..

जहाँ की रस्मों के खातिर,अपने आस्ताँ पे हैं खड़े 
और दिलों में उठती हर कसक को दबाना पड़ता है,
पर कहते हैं, हथेलियों की बची ख़ुशियाँ, दुखों पर ही भारी बनता है

ये कैसा क़र्ज़..था.. दुआओं में,
 दूर हूँ.. बड़ी..महफ़ूज़ हूँ,
जीते जी तो कह ना सकी
पर जब भी घिरती हूँ..मॉ
 सच्ची तेरी बहुत याद आती है..।
               पम्मी सिंह ‘तृप्ति’
                  दिल्ली

May 8, 2019

Back to old streets..




The Times of India (campus corner)

When we compare university and college teachers with other professionals, the question automatically arises as to why should a doctor, a lawyer, an architect, an engineer or an administrative officer work for nine to ten hours everyday when a teacher has to work only for a couple of hours, at times even less.
Our present education system is decaying and deteriorating only because of the lack of accountability on the part of the teachers and damaging indifference of the authorities, The teaching community no longer present the highest standard of social behaviour it once did. It neglects its work , indulge in favouritism and is always busy in private tuitions. In the process it damages not just its reputations, but the entire society has as well .
There are few teachers who take teaching and research seriously, let alone other attributes which one might look for in them Mr.W.M.Welch has said," The personal influence of teacher in moulding the character of his /her student is the most important element in their education. In words he cannot teach.. his life talks more forcibly and sooner believed by children and adults. A teacher has to fulfill his responsibility towards his students, their parents, society and Nation by being a mediator of learning a scholar a judge a public servant a community leader and an agent of social change." Needless to say, Bihar's teachers are far removed from this ideal.
Pammi Singh.

पुरानी गलियाँ..



दिल्ली प्रेस से प्रकाशित पत्रिका सरिता मई( प्रथम)1995अंक..


सरिता के मई प्रथम अंक में मैं ने आपकी समस्या पढ़ी. मुझे महसूस हुआ कि आप की समस्या इतनी ज्यादा गंभीर नहीं है कि इसे सुलझाया ना जा सके .आपने लिखा है कि आपकी मां का स्वभाव अच्छा नहीं है .इस कारण आप दुखी रहती हैं और आत्महत्या जैसे ही विचार आपके मन में उठने लगते हैं आगे आप लिखते हैं कि आप मनोवैज्ञानिक बनना चाहती हैं बन पाएंगीं या नहीं.
सबसे पहले मैं आपको यही विश्वास दिलाना चाहती हूं कि दुनिया में कोई भी काम करना मुश्किल नहीं है .सिर्फ आत्म बल की आवश्यकता होती है जिसकी आप में कमी है आप अपने में आत्म बल पैदा कीजिए और खुश रहने की चेष्टा कीजिए . मनोवैज्ञानिक बनने का प्रथम प्रयास आप अपने घर से ही शुरू कर सकती हैं .
आपने अपनी मां के चिड़चिड़े और बुरे स्वभाव को तो देखा है पर क्या आपने इसके कारण को जानने की भी कभी चेष्टा की है ? हो सकता है आपकी मां को जीवन में किसी खास कमी का सामना करना पड़ता हो ,जैसे कोई शारीरिक या आर्थिक कमी अथवा फिर घर वालों से प्यार की कमी जिसमें आप के पिता का भी अहम रोल हो सकता है ,ऐसी कमियों में से किसी भी कमी के कारण उनका बर्ताव आपके पिता के साथ अच्छा ना रहता हो जिसे वह उन से लड़ झगड़ कर कह कभी लेती है .
आप कहती हैं कि आपके पिता ठंडे स्वभाव के हैं और वह चुप रहते हैं. यह भी तो हो सकता है कि आपके पिता उन कमियों को दूर ना कर पाने के कारण चुप रहते हो जिससे आपकी मां और भी चिढ़ जाती हों.
आपकी उम्र 16 साल है और इस उम्र में तो लड़कियां अपनी मां को एक सखी के रूप में पाती हैं ,और एक आप हैं जो अपनी मां से नफरत करती है .सबसे पहले आप अपने आप को खुश रखने का प्रयास कीजिए और अपने मां से हमदर्दी करना शुरू कीजिए. शुरू शुरू में हो सकता है कि आपको थोड़ा कठिन लगे परंतु धीरे-धीरे आप अवश्य ही अपनी मां का विश्वास जीत लेंगी.आप के हमदर्दी उनके स्वभाव में परिवर्तन ला सकेगी.
आप अपनी मां के परेशानी जान कर अपने पिता से भी सलाह कर सकती हैं. उनसे मिलकर ही आप अपनी मां की परेशानी को दूर कर सकती है.
कभी कभी कोई परेशानी ऐसी भी होती है जिससे एकदम से दूर करना संभव नहीं होता जैसे कि आर्थिक या शारीरिक परेशानी . इसके लिए अगर आप सब मिलकर एकजुट हो जाएंगे तो दुख, तकलीफ बांटी जा सकती है. और धीरे-धीरे दूर भी की जा सकती है .एक प्यार ही ऐसी चीज है जिससे परेशानी की घड़ियों में राहत मिल सकती है .
फिर देखिएगा कि आपके भाई में भी स्वयमेव परिवर्तन आ जाएगा क्योंकि इस वक्त आपके घर का वातावरण ही कुछ ऐसा है कि जिसमें आप मायूस रहती हैं और आपकी मां चिड़चिड़ी जब यह कमियां दूर होंगी तो आपके भाई को भी घर का असली आनंद मिलेगा .
इसलिए मेरी राय यही है कि आप अपने में मनोबल बढ़ा कर अपने घर की स्थिति को संवारें.
पम्मी सिंह

Apr 23, 2019

विश्व पुस्तक दिवस ..मुक्तक





मुक्तक
१.
किताबों की सोहबत ही अच्छी रही
मोहब्बत की कहानियां इनमें मरी नहीं
छिपायें अदीबों ओ तालीम की गौहर- 
खामोश,पर बहुत कुछ बोलती रही


२.
किताबों की सोहबत में तकदीर संवरती है..
कातिबों के क़सीदे से तहरीर निखरती है
औहाम की तंग गलियों से निकाल-
मुक्कमल किरदार की तश्वीर संवरती है।
                            पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍

(औहाम भ्रान्ति, धोखा, भ्रम)

Apr 6, 2019

सायली नवसंवत्सर






सायली 
१.

नवसंवत्सर
मांगल्य उत्सव,
सात्विकता शक्ति की
उपासना, अंतर्मन
अह्ललादित।


२.

संकल्पों 
का उत्सव
विक्रम संवत, नूतनता
के क्षण
उकेरता।


३.

चन्द्रमासी
चैत से
आर्यवर्त की पुण्य
धरा सजने
लगी।

४.

कलुष
तमस हर,
सिंदूरी भोर लिए
सुखद नवसंवत्सर
आया।



पम्मी सिंह 'तृप्ति..✍

Mar 20, 2019

फागुनी,बसंत दोहे


फागुुनी,बसंंत

दोहे


नेह के द्वार खोलती, होली का त्योहार।
रिश्तों में उल्लास भरती, भावों का व्यवहार ।।

मदमस्त मलंग की टोली, गाते फाग बयार।
गुलाल उड़े गली गली, छाते बसंत बहार।।

वीणा की तार छेडे़,सुनाय राग मल्हार।
प्रीत रीत की राग से, गाय फागुन बहार।। 



राधिका हुई बांवरी, रंगें अंग प्रत्यंग।
फगुनाहट की आहट, तन मन हुआ मलंग।।


रंग बिरंगी ओढणी, लहरा कर बलखाय।
पपीहे के कुहूक से, अमराई इतराय ।।

©पम्मी सिंह'तृप्ति'

Mar 10, 2019

जानते सब हैं मानते कितने हैं..

साहित्यिक पत्रिका स्पंदन में प्रकाशित आलेख..

जानते सब है मानते कितने हैं..

समय के साथ हमारे विचारधाराएं भी बदल रही है, तो कुछ बदलने को आतूर है, तमाम सोच जो सामाजिक, राजनीतिक ,पारिवारिक से संबंध रखती है, 
धीरे – धीरे बदल रही हैं , क्योंकि विचारों के साथ हालातों में  भी बदलाव आ रहा है। देशभर में कई चर्चाएं , विचारों के संदर्भ में गतिशीलता प्रदान कर नई सोच की ओर बढी जा रही है। इसी संदर्भ में स्त्रियों और दलितों की चर्चा भी सर्वोपरि है। जिसके संदर्भ में जानते सब है पर मानते कहँ है। ये तबका समाज का अभिन्न अंग होने के बावजूद सदा से ही समाज के साथ अपने परिवार में भी स्थान के लिए संघर्षरत रहा है।
 मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको - अदम गोंडवी जी की रचना हमारे चक्षुओं को खोल एक विचार को उद्वेलित करती है..कि 
“आइए महसूस करिए ज़िन्दगी के ताप को
मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको

जिस गली में भुखमरी की यातना से ऊब कर
मर गई फुलिया बिचारी एक कुएँ में डूब कर

है सधी सिर पर बिनौली कंडियों की टोकरी
आ रही है सामने से हरखुआ की छोकरी..”
यही कमोबेश हाल स्त्रियों को है ,आज के आधुनिक दौर में भी स्त्रियों को वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसकी वह हकदार है। दलित और स्त्रियों के ऊपर हो रहें अत्याचारों को पर भी ध्यान आकर्षित किया गया है। समाज में ब्राह्मण, शूद्र और पुरुष ,स्त्री के बीच ऊँच नीच का आपसी मतभेद तो राम सीता के समय से ही चला आ रहा है, परेशानी इस बात से कि आज के वर्तमान युग में भी इसे अभी बढ़ावा मिल रहा है। तमाम नए- नए कानूनों के बनने पर भी इस तरह के हादसों में कोई कमी नहीं आ रही है। रोज ही हम समाचार पत्र के माध्यम से नए-नए घटनाओं से वाकिफ होते हैं, आज फलना जगह सवर्णों ने दलितों को मारा पीटा तो दलितों ने सवर्णों को आग लगाया, इसी तरह लड़कियों को भी कहीं भी पकड़ कर उनके साथ व्याभिचार कर नीत आजीवन पीड़ा का अंजाम दे रहे हैं। तमाम सख्त कानून होने के बावजूद इस तरह के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। जो समाज में बुराइयों को फैलाकर समाज को खोखला करने का काम कर रहा है। 
दलित ,महिलाओं को बाहर से लेकर घर की चाहरदीवारी तक हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.। प्रकृति ने लोगों के बीच अंतर नहीं किया तो ,फिर यह किन लोगों के सोच का प्रतिफल है । मानव सभ्यता का विकास होने, धर्म का परिचय  बढ़ाने, मातृ सत्तात्मक समाज के पुरुष सत्तात्मक होने के साथ-साथ महिलाओं पर जुल्म की कहानियां भी बढ़ती जा रही है। भले ही औरतों ने वैश्विक स्तर पर अपनी बुलंदियों को झंडे गाड़े हैं मगर पक्षपात हमेशा की तरह ही बदस्तूर जारी है। हर जगह परेशानियों आ रही है। कनाडा के युवा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक लेख के जरिए व्यक्त किए जिसमें कुछ ऐसे तथ्य लिखे जो आज के दौर की महिलाओं के लिए सटीक और अनुकरणीय है उन्होंने लिखा , यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि अब भी समाज में गैर बराबरी और लिंग के आधार पर भेदभाव मौजूद है यह मेरे लिए पागल करने जैसा है कि बेहद होशियार और दूसरों के लिए हमदर्दी रखने वाली मेरी बेटी एक ऐसी दुनिया में बड़ी होगी यहां हर खूबी होने के बावजूद कुछ लोग उस बात तो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे उसे केवल इसलिए नाकार देंगे क्योंकि वह लड़की है सबसे बड़ी अच्छी चीज जो हमें हमारी बेटी के लिए कर सकते हैं वह है उसे यह सिखाना कि वह जो है जैसी है वैसी ही बेस्ट है उसके पास कुछ खास करने की क्षमता है जिसे कोई उससे छीन नहीं सकता बेटी की परवरिश क्यों लेकर मेरा खास नजरिया है मैं चाहूंगा कि मेरे बेटे उस खास तरह की मर्दानगी दिखाने के दबाव में ना आए जो हमारे आस पास के पुरुषों और दूसरे लोगों के लिए बहुत घातक रहा है मैं चाहता हूं कि वह जैसे हैं खुद को लेकर सहज हो जाए और बताओ नारीवादी बड़े हो यह बहुत जरूरी है कि हम अपने बच्चों को नारीवाद के सही माने बता सके मुझे उम्मीद है लोग सिर्फ अपनी बेटियों को ही नहीं सिखाएंगे बल्कि बेटे को भी समझाए आज के दौर में दोनों जनों के बीच बराबरी क्यों जरूरी है कोई भी रिश्ता यह समाज के उत्थान पवित्रता तभी कायम रह सकती है जब हम एक दूसरे को सम्मान करें एक दूसरे के वजूद को मानदेय इसके लिए समाज को भी कुछ कदम उठाने चाहिए सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था में हम बच्चों को खासतौर पर लड़कों को समानता के बारे में बताएं जो निश्चित रूप से एक बेहतर समाज बनाने में बेहतर कदम होगा..

धर्म और जाति के साथ समाजिक व्यवस्थाओं का दबाब भी बना हुआ है। पुराने हालातों मजबूरियाँ को छोड़ समानता, सम्भावाना की तलाश आवश्यक हो गई है।आगें भी चर्चाएँ होती रहेगीं क्योकि ये वर्ग विशेष है। खण्डों में विभक्त हो संघर्षो के साथ अपने अस्तित्व बनाएँ रखने के अंतरंग दस्तावेज है। समय के साथ अधिकार की बात उठने लगी है। और हम जानते सब है पर.. मानते कितने हैं ?
पम्मी सिंह 'तृप्ति'..
(दिल्ली)

Feb 14, 2019

विनम्र श्रद्धांजलि (14 फरवरी2019)













अर्श पे महशर की घड़ी हैं
फ़र्द हैरान,तिफ़्ल की लड़ी हैं
 बंद करों वाइज़ शोर को
 मुनासिब फैसले की घड़ी हैं।

               पम्मी सिंह'तृप्ति'..✍

(महशर-प्रलय,फ़र्द-सूची, तालिका
वाइज़ -नसीहत ,तिफ़्ल-बच्चें)

Jan 28, 2019

मुक्त नज़्म







साहित्यिक पत्रिका "अर्य संदेश " विगत १० वर्षो से  
साहित्यिक क्षेत्र में नित्य  सलग्न हैं..
मेरी प्रकाशित रचना..

मुक्त नज्म

शाह सियासत उसूलों पर भी रंग बदलती है
निस्बत पत्थरों से रहमत का न तकाज़ा रखों,


निजाम- ए- शाह की जो बढ़ी बदकारियां
मुल्क के हालात पर आँखें खुली रखों,

सियासत गर वहशत, नफ़रत पर मुस्कराने लगे
आँखों में सवाल के संग मुठ्ठी ताने रखों,

दहकानों को मयस्सर नहीं दो जून के निवाले
इरादों  में ईमान, आँखों में पानी रखों,

सिलसिला शह और मात पर जारी रहेगी
मुन्सिफ़ के कशीदाकारी पर मुख्तारी रखों।
                             ©पम्मी सिंह'तृप्ति..



Jan 10, 2019

दोहे ..हिंदी दिवस








विश्व हिंदी दिवस

१०/०१/२०१९

विधा:दोहे..

विषय:हिंदी
१.
हिंदी के नित वंदन में,निहित हमारी जात।
सहज,शाब्दिक भाव में,व्यक्त करती हर बात।।
२.
स्वर-व्यंजन के योजन से,बनते मीठे बोल।
शब्द,लिपि के स्पंदन से, बनते ये अनमोल।।
३.
सबके अधरों पे बसी,मीठे इसके बोल।
संस्कृत संस्कृति में रची, गुण इसके अनमोल।।
४.

सूर स्वर की गागर हैं, रख लो इसका ध्यान।
साहित्य की सागर हैं, ले लो इसका ज्ञान।।

पम्मी सिंह'तृप्ति'
(दिल्ली)..✍

अनकहे का रिवाज..

 जिंदगी किताब है सो पढते ही जा रहे  पन्नों के हिसाब में गुना भाग किए जा रहे, मुमकिन नहीं इससे मुड़ना सो दो चार होकर अनकहे का रिवाज है पर कहे...