Sep 27, 2018

फिर क्यूँ तुम..



विधाः गज़ल
विषय: बाजार


हसरतों के बाजार में सब्र की आजमाइश है
फिर क्यूँ तुम तड़पते विस्मिल की तरह।

बाजार-ए-दस्त में  खड़ा जज़्ब-ए-फाकाकश है 
फिर क्यूँ ये वादे साइल की तरह।

तिजारत-सरे-बाजार में तलबगार खुश है
फिर क्यूँ तुम गुजरे गाफिल की तरह।

शोख,वफा,जज़्ब में हिज्र की आजमाइश है
फिर क्यूँ ये ठहरे साहिल की तरह।

ताजिरो की नियाज से आलिमों की जुबां खामोश है
फिर क्यूँ तुम तड़पे दुआ-ए-दिल की तरह।
                                  ©पम्मी सिंह 'तृप्ति'.. ✍
(गाफिल-भ्रमित, विस्मिल-घायल, साइल-याचक,
ताजिरो-व्यापारी, तिज़ारत-रोजगार, व्यपार, तलबगार- इच्छा रखना, नियाज-भिक्षा, दुआ ए दिल-हृदय की प्रार्थना, जज्ब ए फाकाकश-भूखे रह जीने की भावना)

Sep 25, 2018

स्त्री विशेष कहानी




"बिखरते पलछिन", को प्रतिलिपि पर पढ़ें : https://hindi.pratilipi.com/story/x4ywR76Oj5iv?utm_source=android&utm_campaign=content_share भारतीय भाषाओँ में अनगिनत रचनाएं पढ़ें, लिखें और दोस्तों से साझा करें, पूर्णत: नि:शुल्क

Sep 20, 2018

Sep 13, 2018

सायली छंद

सायली छंद



तुम्हें
ख्याल नहीं
किताबों के गुलाब
आज भी
मुस्कुराते।

🌸

तुमने
जो थामा
कोमल उँगलियों से,
मन मुदित
हुआ।

🌸

स्नेह
से संवरकर
संदल हाथों ने
घर बना
दिया।

🌸

गुजरी
तुफानो से
हालत से संभलकर,
हिदायतें लिख
दी।

🌸

बिखरे
फूल पत्तियाँ,
शीतल आस लिए
आंचल समेटे
बैठी।

🌸
©पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍

Sep 3, 2018

जय श्री कृष्णा



।।दोहे।।

कर्तव्य पाठ के ज्ञान में,है प्रभु का नित नाम।
धन्य हुआ गोकुल धाम,आपको नित प्रणाम।।


कुरुक्षेत्र की रणभूमी से, बांचे मोक्ष,मुक्ति ज्ञान।
गीता का सार अनुप ,कर्म ही  सदा प्रधान।।
                 पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍


अनकहे का रिवाज..

 जिंदगी किताब है सो पढते ही जा रहे  पन्नों के हिसाब में गुना भाग किए जा रहे, मुमकिन नहीं इससे मुड़ना सो दो चार होकर अनकहे का रिवाज है पर कहे...