Jul 13, 2020

शिव. महाकाल, सावन

दोहा ः सावन, शिव, महाकाल


प्रंचड रूपी शंकरा, विराजित  चहुँ ओर।
अटल रूपी महेश्वरा,रंजित जग की भोर।।

🌸🌸🍀🍀🌸🌸

निर्गुण,निराकार,नियंता,धारे रूप विशाल।
शिव रूपी सत् सनातनी,मुदित हुए शिवशाल।।
🌸🌸🍀🍀🌸🌸

हलाहल कंठ में लिए, करें निज जग कल्याण।
ऊँ कारा के बोल से, करो शिवम् का ध्यान।।

🌸🌸🍀🍀🌸🌸

नमोः नमोः महेश्वरा,गूंज रहा चहुँ ओर।
श्रावणी की अराधना, महाशाल में भोर।।


🌸🌸🍀🍀🌸🌸
सृष्टि धारयिता रक्षिता, समाय हित समाहित।
अक्षय हेमसुता स्वामी, आदि अंत से रहित।।

पम्मी सिंह ‘तृप्ति’..✍
(दिल्ली)



May 27, 2020

ग़ज़ल 2122 2122 212




जी, नमस्कार..
हमने भी गुस्ताखी कर डाली.. प्रदत्त बहर में लिखने की..🙏🏻🙂

2122 2122 212
मोड़ दी हमने मोहब्बत की सदा
अब पत्थरों से सखावत भूल गये,

आँख है भरी,बेकसों सी हैं अदा
बेदिली की अब इबादत भूल गये,

होश खो कर भी असर जाता नहीं
अब जमाने की हिफाजत भूल गये,

आरजूओं में  कसीदा है अभी
पर सवालों से मसाफ़त भूल गये,

आज भी उम्मीद टूटती ही नहीं
अब धनक रंगों से इजाज़त भूल गये।
पम्मी सिंह ‘तृप्ति’...✍

Apr 15, 2020

पैमाने आरजूओं के...




चित्रधारित लेखन

इन आँखों की हया क्या कहने
पैमाने आरजूओं के दहक रहे

पूरी हो न सकी हसरतों की बातें
अरमान दिल के भटक रहे

संभलते रहे जीने की चाहत में
पर कई किरदार सिसक रहे

सजा रही अपनी पहलुओं में सितारे
‘पूजिता’ के पायल खनक रहे।
पम्मी सिंह ‘तृप्ति’ पूजिता..✍

Apr 5, 2020

एक दीप देश के नाम..




दीये जलाकर हमने आशाओं की लौ जलाई है
जिंदगी से जंग लड़ने की कसम सभी ने खाई है
ये दीप प्रज्वलन  सिर्फ़ दिये की बातीं ही नहीं
एक संकल्प संग उम्मीद की अलख जगाई है।
पम्मी सिंह ‘तृप्ति’...✍

Mar 9, 2020

रंगोत्सव..



कुंडलियां

रंग रंगीला साजना, करें बहुत धमाल।
फगुआ गाय घड़ी- घड़ी,करके मुखड़ा लाल।
करके मुखड़ा लाल, मरोड़ी मेरी कलाई।
कोमल सी नार मैं, छेड़ों न मेरी सलाई।
भीगी तृप्ति सोच रही, क्यूँ शिव बूटी माजना।
सांवली सूरत में , रंग रंगीला साजना।।
 पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍





मुक्तक
हर रंग सार लूँ इस होली में
खुशरंग उतार लूँ इस होली में
सन्नाटों के महफिल गंवारा नहीं-
एक फाग गा लूँ इस होली में।
पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍







Feb 6, 2020

मोहपाश में दरकते रिश्ते

दिल्ली प्रेस से प्रकाशित पत्रिका “सरिता” (फरवरी प्रथम 2020) में प्रकाशित मेरी आलेख
“ मोहपाश में दरकते रिश्ते “ को कृपया पढ़ें.. एवम् बहुमूल्य प्रतिक्रिया से अवगत कराए
धन्यवाद
पम्मी सिंह ‘तृप्ति’
( Sarita.in website per e-magzine per bhi padha ja sakta hai )


            

        



Jan 26, 2020

नज़्म


देश की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में कुछ शब्द...
💢💢💢💢💢💢💢💢💢💢💢💢💢



🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳


दिल्ली है सहमी हुई, लफ्जों की भूख बढ़ी
दौड़ों, भागों..अंधेरे आयेंगे, उजाले जायेंगे,

और कुछ हो न हो पर..पहरेदारी के आड़े
इसकी, उसकी,सबकी टोपी खूब उछालें जायेंगे,

अहल-ए-सियासत की फितरत ही जहालत है
झूठे वादे से यूँ ही कई महल बनायें जायेंगे,

गर कुछ बिगड़ गया है तो नाम-ए-आजादी ही
हल्ला बोल राजनीति से कब तक छुपायें जायेंगे,

इस बार ही नहीं, हर बार ही, बार - बार
मुद्दतों से यूँ ही नाकामियां छुपायें जायेंगे।
    
पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

अनकहे का रिवाज..

 जिंदगी किताब है सो पढते ही जा रहे  पन्नों के हिसाब में गुना भाग किए जा रहे, मुमकिन नहीं इससे मुड़ना सो दो चार होकर अनकहे का रिवाज है पर कहे...