Jun 20, 2024

बादल पूरे आसमान को ढके हुए

 

डायरी

20/जून 24

इधर कई दिनों से बहुत गर्मी आज उमस हो रही। कभी कभार बादल पूरे आसमान को ढके हुए। 'सब ठीक है' के भीतर उम्मीद तो जताई जा सकती,खुशियो की कटिंग सजा कर खैरियत और शुकराना। फिर,मैं बैग में से निकाल कर "फाल्ट इन अवर स्टार्स" पढ़ने लगी।

11/जून 24

बहुत मुश्किल होता कागज़ों में भावों को जबान देना। खासकर जब अपना खून का हिस्सा को अपने से दूर बहुत दूर जाते देखना। 'दीदी हम ठीक हो जाएंगे न?" "हाँ..क्यो नहीं..तुम अंदर से मजबूत रहो..बाकि .." भीगी पलको  को छिपाने के लिए चेहरा घुमा ली।

उपर वाले की भी अजीब चाल है उसके लिखे को पढना मुश्किल है।शायद जाने का मन बना ली थी इसलिए आहिस्ता, आहिस्ता बिना किसी शोर, शराबे के गहरी नींद में सो गई। 

पूर्णविराम इतनी जल्दी थमा तो गई,पर कतरा कतरा ही सही आज भी चली आती हो,आगे भी हमेशा थाम कर संभाले रहूंगी। खिड़की से देख रही कि आज भी सूरज नित डूबता उगता है ।आसमान लाल पीला नीला रंग लिए रहता..जमाल एहसानी की शेर याद आ रही...(8 मई 24 कभी न भूलने वाली सुबह हमारी बेबी (अमिता रंजन) छोड कर एक कोरा कागज।)

ये किस मकाम पे सुझी तुझे बिछड़ने की,

कि अब तो जा के कहीं दिन संवरने वाले थे।

5/जून 24

जिंदगी हमें आजमा रही थी, परख रही.. छोटी बहन अपने काम के सिलसिले में अमेरिका गई..20 दिन बाद जब लौटी तो महज एक छोटी सा लाल दाना जो तीन, चार दिन पहले ही उभर आया था उसे दिखाने डॉ के पास गई। पर...जो न सुनना था वहीं डॉ ने बोला..कैंसर है..जल्द ही इलाज शुरू करें।

खैर इलाज भी शुरू हो गया पर अपने कामकाज  के प्रति गंभीर  बिमारी के वज़ह से भीणकभी भी कमजोर नहीं हुई। हास्पिटल भी मीटिंग ऐटेड  कर के गई। मानो उपर वाले ने परखने की लकीरें बड़ी गहरी बनाई हो।

बेबी (अमिता रंजन)तो शारीरीक और मानसिक दोनों और से परेशान थी,बहुत कर्मयोगी हैं.. देखने में छोटी हैं।🙂 थोड़ी जिद्दी भी है..पर ये काम की जिद्द न..कुछ कर गुजरने की वज़ह बनती है।

लगातार दो साल तक अथक प्रयास के बाद वो कई बाधाओं को पार कर अमेरिका से उपर्युक्त विषय पर पेटेंट मिला।

1. DISASTER PREDICTION RECOVERY: STATISTICAL CONTENT BASED FILTER FOR SOFTWARE AS A SERVICE


2. REWARD-BASED RECOMMENDATIONS OF ACTIONS USING MACHINE-LEARNING ON TELEMETRY DATA


3. INTEGRATED STATISTICAL LOG DATA MINING FOR MEAN TIME AUTO-RESOLUTION 

बहुत ही खुशी के साथ गर्व की बात है।

मम्मी, पापा (श्री राम प्यारे सिंह, श्रीमती उषा सिंह )का नाम कर दी। पापा हमेशा बोलते थे बेटों से थोडी कम हो तुमलोग..न ही पढ़ाई में अपनी तरफ से कोई कमी की। उत्साह और आत्मविश्वास कोई तुमसे सीखे। धनक,महक, लहक फितरत थी। कुछ दिन रही रौनक रहा, जज़्बा रहा, ऊँचाईयों पे जा कर जमी से जुड़ी रही।

 नाज़ है हम महिलाओं को तुम पर। कौन कहता है कि भाषा का माध्यम inventor, research के मार्ग में बाधा उत्पन्न करती है।

तुम पर तुम्हारा स्कूल, कॉलेज, बिहार,परिवार सब को गर्व है।

बातें तो बहुत सी है..पर इतने पर ही समाप्त कर रही हूँ..

दुष्यंत कुमार जी के शब्दों के साथ..

"कैसे आकाश में सूराख़ हो नहीं सकता

एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो"

असीम शुभकामनाएँ।

इस लिंक पर विस्तृत वर्णन है..

https://patents.justia.com/search?q=amita+Ranjan

25/मई 24

कल की चिंता कब, क्यू हो जब आख़िरी चिंता जैसी चीज होती ही नहीं.दर्द से रिश्ता बहुत पुराना है. इक मोड पे हाथ छूटा कभी न मिलने के लिए. ये सत्य का अनुभव जितना सरल, विश्वास पे टिके रहना उतना ही कठिन ...कि आखिर हमारे साथ ही क्यों? अधूरेपन की कहानियाँ भगवान जी ने बनाई ही क्यों? 

यादों के पक्षी उड़ना नहीं भूलते सो...बचपने की हाथ थाम कर घुमी तो तुम्हारी बातें याद आ गयी कि , 'प्लेट से रसगुल्ले खत्म क्यू हो रहा..फिर से रोना शुरू कर देना',नाक पे गुस्सा...मम्मी बोली क से कबूतर,ख से खरगोश... ग से....बोलो, दोहराव जब भारी लगे तो बोलने लगी, जोर से खगोस, खगोस, खगोस .... रांची शहर में कुशाई कालोनी में रहते थे..सब बङे मजे लेते , ''बेबी फिर से पढ़ाई करो तो.."भाभी बोलती बेबी मिचकर खाने आईए.."तोतली बातो से गुजरते हुए,कभी न छूटने के आंखों के वायदे ...खनकती हंसी-मजाक की चुप्पी अखरती है।

सफर के सजदे में...शुरूआत आरा,सासाराम,राँची,पटना ,राँची, दिल्ली,पूना, नोयडा, बैंगलोर और... बनारस।

ये जीवन है न एकदमे अलग शतरंज की बिसात बिछाती है हम कुछ और..ये देख और रही होती...

भाव भी ऐसा जो आंसुओ के दायरे में आती नहीं..दूर बहुत दूर निकल चला. तुम्हारे हिम्मत,हौंसले को तलाश रही। चलना तो है ..आगे जीना भी है.. नन्ही,इशित को आगे तुम ही ले जाना , राकेश जी के साथ क्योकि तुम्हारे आंखो के सपने को हंसते देखना है. सच है कि यादों की यूनिट इनफिनिटी होती है।

पम्मी सिंह 'तृप्ति'(दीदी )





5 comments:

  1. स्मृतियों की किताब के कुछ पन्ने हमेशा नम रहते हैं।
    नियति के आगे बेबस भावनाओं का बहाव मन की नदी के तटबंधों को तोड़ने को आतुर हो जाते हैं।
    बेहद भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी।
    सस्नेह प्रणाम।
    नमन।
    ------
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार २१ जून २०२४ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. कुछ मान्यताओं के अनुसार, ईश्वर अच्छे लोगों को जल्दी इसलिए बुला लेते हैं क्योंकि उनके पास स्वर्ग में कोई विशेष कार्य होता है या उनकी आत्मा को किसी उच्च उद्देश्य के लिए तैयार किया जाता है।
    यह विचार कई धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं में निहित है कि अच्छे लोगों का जल्दी जाना किसी उच्च या दिव्य उद्देश्य का हिस्सा हो सकता है। यहाँ इस विचार को गहराई से समझने के लिए कुछ बिंदु दिए गए हैं:
    1. स्वर्गीय कर्तव्य:
    o आध्यात्मिक मिशन: कुछ मान्यताओं के अनुसार, ईश्वर अच्छे लोगों को जल्दी इसलिए बुलाते हैं क्योंकि उनकी आत्मा को स्वर्ग में किसी विशेष कार्य के लिए तैयार किया जाता है। यह कार्य पृथ्वी पर उनके जीवन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण और दिव्य हो सकता है।
    o आध्यात्मिक मार्गदर्शक: यह भी माना जाता है कि वे स्वर्ग में आत्माओं के मार्गदर्शक या संरक्षक बन सकते हैं, जिससे वे अपने प्रियजनों की रक्षा और मार्गदर्शन कर सकते हैं।
    2. आत्मा का विकास:
    o आत्मा की प्रगति: कुछ विश्वास प्रणालियों में, आत्मा का उद्देश्य केवल एक जीवनकाल में पूरा नहीं होता। अच्छे लोगों की आत्माएं एक उच्च उद्देश्य या स्तर के लिए बुला ली जाती हैं ताकि वे स्वर्ग या किसी अन्य आध्यात्मिक क्षेत्र में अपने विकास को जारी रख सकें।
    o कार्मिक चक्र: हिंदू और बौद्ध धर्म जैसी मान्यताओं में, यह माना जाता है कि आत्मा का पुनर्जन्म होता है और उसे अपने पिछले कर्मों के आधार पर अगले जीवन के लिए तैयार किया जाता है। अच्छे लोगों की आत्माएं शायद अपने अच्छे कर्मों के कारण जल्दी स्वर्ग या मोक्ष प्राप्त कर लेती हैं।
    3. धरती पर एक उदाहरण:
    o प्रेरणा का स्रोत: अच्छे लोगों का जल्दी जाना दूसरों के लिए एक गहरा संदेश हो सकता है। उनकी अच्छाई, दया, और निःस्वार्थता दूसरों को प्रेरित कर सकती है और उन्हें एक बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सकती है।
    o संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली जीवन: उनके जीवन की संक्षिप्तता उनके कार्यों और विचारों को और अधिक मूल्यवान बना सकती है। उनका जीवन, भले ही छोटा हो, दूसरों के जीवन को बदलने की क्षमता रखता है।
    4. दिव्य योजना का हिस्सा:
    o प्रभु की योजना: यह विश्वास भी है कि ईश्वर की एक व्यापक योजना है जो हमारी समझ से परे है। अच्छे लोगों का जल्दी जाना इस योजना का एक हिस्सा हो सकता है, जिसे हम नहीं समझ सकते, लेकिन जिसका उद्देश्य दिव्य और महत्वपूर्ण हो सकता है।
    o नियति और उद्देश्य: कुछ धर्मों में यह मान्यता है कि प्रत्येक आत्मा की एक पूर्वनिर्धारित नियति होती है, और अच्छे लोगों का जाना इस नियति का एक हिस्सा है। उनका उद्देश्य पूरा होते ही, ईश्वर उन्हें अपने पास बुला लेते हैं।
    5. सांत्वना और विश्वास:
    o ईश्वर में विश्वास: यह विश्वास हमारे लिए सांत्वना का स्रोत हो सकता है। यह हमें यह सोचने में मदद करता है कि हमारे प्रियजन एक बेहतर जगह पर हैं और उनका जीवन एक उच्च उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है।
    o शांति और स्वीकृति: इस विचार से हम अपने प्रियजन की मृत्यु को स्वीकार कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उनका जीवन व्यर्थ नहीं गया, बल्कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण और दिव्य भूमिका निभाई।
    इन सभी बिंदुओं का उद्देश्य हमें यह समझने में मदद करना है कि अच्छे लोगों का जल्दी जाना हमारी समझ से परे किसी उच्च उद्देश्य का हिस्सा हो सकता है। यह सोच हमें सांत्वना देती है और हमारे दुख को कुछ हद तक कम करने में मदद करती है।
    ------------------------------------------------------------------------------------------
    "उस मोड़ पर खड़ा कर देती हैं जिंदगी जहाँ चाहत तो होती है मरने की लेकिन मजबूरी होती है जीने की"

    ReplyDelete
  3. बहुत बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  4. भावपूर्ण अद्भुत संस्मरण लेखन

    ReplyDelete

बादल पूरे आसमान को ढके हुए

  डायरी 20/जून 24 इधर कई दिनों से बहुत गर्मी आज उमस हो रही। कभी कभार बादल पूरे आसमान को ढके हुए। 'सब ठीक है' के भीतर उम्मीद तो जताई...