Dec 28, 2016

आनेवाली मुस्कराहटों .....

लो गई..
उतार चढ़ाव से भरी
ये साल भी गई...
गुजरता पल,कुछ बची हुई उम्मीदे
आनेवाली मुस्कराहटों का सबब होगा,
इस पिंदार के साथ हम बढ़ चले।

जरा ठहरो..देखो
इन दरीचों से आती शुआएं...
जिनमें असिर ..
इन गुजरते लम्हों की कसक, कुछ ठहराव और अलविदा कहने का...,
पयाम...नव उम्मीद के झलक
कुसुम के महक का,

जी शाकिर हूँ ..
कुछ  चापों की आहटों से
न न न न इन रूनझून खनक से...,

हाँ..
कुछ गलतियों को कील पर टांग आई..,

बस जरा सा..
हँसते हुए ख्वाबों ने कान के पास आकर हौले से बोला..
क्या जाने कल क्या हो?
कोमल मन के ख्याल अच्छी  ही होनी चाहिए..।
                                                                  ©  पम्मी सिंह  
                                                     
        (पिंदार-self thought,शाकिर- oblige )                                           





Dec 12, 2016

बड़ा अजीब सफर...

                                                                                                                                                             




 बड़ा अजीब सफर है आजकल मेरे तख़य्युल का

कुछ घटित घटनाएँ ..शायद सुनियोजित तो नहीं

पर वहाँ संयोग जरूर विराजमान थी।

टकराती हूँ  चंद लोगो से जो अनभिज्ञ है कि

लफ्ज़ो की भी आबरु होती है..

बोलते पहले हैं सोचते बाद में।

जिसे दीवारो को खुरच कर सफाई करने की बातें कहते,

शब्दों ,बोल और व्यवहार में मुज़्महिल(व्याकुल) इस कदर
मानो सैलाब आ गया ..


शाब्दिक आलाप कुछ और  पर मुनासिब अर्थ बता गए.

विरोधाभास यह कि सुने और समझे वही तक जहाँ तक उनकी सोच की सीढी जाती है..

 वाकिफ़ हूँ  चंद समसमायिक विषयों, व्यक्तिव के पहलूओं और जहाँ की रस्मों से

वरना छिटकी चाँदनी को ही वज़ा करती..।


Nov 29, 2016

जिनमें असीर है कई



यूँ तो कुछ नहीं बताने को..चंद खामोशियाँ बचा रखे हैं

जिनमें असीर है कई बातें जो नक़्श से उभरते हैं


खामोशियों की क्या ? कोई कहानी नहीं...


ये सुब्ह से शाम तलक आज़माए जाते हैं

क्यूँकि हर तकरीरें से तस्वीरें बदलती नहीं 

न ही हर खामोशियों की तकसीम लफ़्जों में होती

रफ़ाकते हैंं इनसे पर चुनूंगी हर तख़य्युल को

जब  खुशी से वस्ल होगी...
                                  ©  पम्मी सिंह
.

(आसीर-कैद ,तकरीर-भाषण,रफाकते-साथ,तख़य्युल-विचारो,तकसीम-बँटवारा )

Oct 29, 2016

इस दीवाली कुछ अच्छा सोचते हैं..

या देवी सर्व भूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।


इस दीवाली कुछ अच्छा सोचते हैं
ज़ीस्त के अदवार बेसूद न हो

' तमसो मा ज्योतिर्गमय 'संदेश को ज्योतिर्मय कर
हर पलक्षिण को दीपों से आलोकित करते हैं,

किताबों की बातें किताबों में ही न हो
सुख, संतुष्टि, सद्भावना रूपी जौं को प्रज्जवलित करते हैं,

हसद, हमेव, हब्स को दूर कर
शबोरोज़ राहों को मंजिल के करीब लाते हैं,

चलो... इन ख्यालो की बस्ती से निकल कर
सू-ए-गुलज़ार रूख मोड़ते हैं,

कुछ इस तरह ...
हर आसताँ को दीपमय कर रौशन करते हैं.
                                   ©पम्मी सिंह


(हसद-ईष्या,हब्स-रूकावट,हमेव-अंहकार,आसताँ-चौखट,सू-ए-गुलज़ार-बाग की तरफ)

Oct 5, 2016

अफियत की वक्त मुक़रर्र कर दो..


अाफियत की वक्त मुक़रर्र कर दो..

.
चंद आफियत की

वक्त मुक़रर्र कर दो..

पुरखुलूस की ताब से ही

गुज़रती है जिन्दगी..

हर लबो पर तबस्सुम को आबोताब कर दो..

साजिशें थी दहर के चांद सितारो की

वर्ना खुशियाँ झाँकती हर दरीचों से

इस तरह ही हर पल को ढूढती

एक पल को गुज़ार दो



चंद आफियत की...
                ©पम्मी सिंह 



Aug 29, 2016

आसमान को और झुकना..

आसमान को और झुकना..


आसमान को और झुकना पड़ेगा

न जानू फिज़ाओ की आगोश की बातें..

ख्वाहिशों की मुरादो को पूरा करना पड़ेगा

छोड़ो आज़ खोने की बातें

पाने के हुनर की ज़िक्र करना पड़ेगा

जहर न बन जाउ पीते-पीते

अमृत की भी आस करना पड़ेगा

सहरा में सराबो से वास्ता सही..

अब्र की आस करना पड़ेगा

सरसब्ज़ की तलाश में

सदमात को भी वाज़िब करना पड़ेगा..
                              ©पम्मी सिंह 


(सहरा-रेगिस्तान ,सराबो-जल भ्रम,सदमात-आघात)


Aug 1, 2016

आँखों में कुछ नमी...

आँखों में कुछ नमी सी...

आज छत से ..

मैने सूरज को उगते देखा

कई रंगो में ढल कर

इक नई रंग में ढलते देखा

हमारे हिस्से की धूप हमीं तक थी,

मन में कुछ सुकून सी थी..

हमारी कली जो

आज फूल बनकर खिलखिलाएँ हैं,

हमारी शादव्ल,शफ़़फा़फ जौ इन्हीं से हैं

समेटती हूँ ..इन लम्होंं के अहसासों को,

जो हमारे हिस्से की
फूल बन कर खिलखिलाएँ हैं,


दरीचो के पीछे से झाँकती दो आँखें

रिजक-ए-अहसास ही हैंं,

जो हर गम में भी मुस्कराएँ हैं..

देखो न..

इन मुस्कराती आँखों के कोरों  में

 फिर कुछ नमी सी है..,

खेल है धूप छाँव की

पर कुछ सुकून सी है..।
                 ©पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍

(शादव्ल-हराभरा,शफ़फाफ़-उजला,धवल,रिजक-धन दौलत)




Some dewy tears in eyes...



Pronto I have seen rising Sun from our house top

the allurement of dawn and
 It's changed in unique colors. 
part of Sun rays which belongs to me
reached for me
today all buds changes in flowers
all greenery and pearly are accessible from this
try to collect all feelings and emotions.
ours share of the Sun beaming 
a couple of eyes peeping from  the small window
these feelings became to our wealth
which was smiling even in dismal...
please, see... still, some dewy tears are smiling in eyes
game of light and shade 
but still, there is some amenity... 
                               ©pammi singh
( a poem about when we see our growing child... )






अनकहे का रिवाज..

 जिंदगी किताब है सो पढते ही जा रहे  पन्नों के हिसाब में गुना भाग किए जा रहे, मुमकिन नहीं इससे मुड़ना सो दो चार होकर अनकहे का रिवाज है पर कहे...